विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 10:34 PM
तुरकौलिया थाने के कपरसंडी गांव में दहेज के लिए सुसराल वालों ने रेखा देवी (30) की गला दबा हत्या कर दी, उसके बाद शव को घर में छोड़ सभी फरार हो गये.
मोतिहारी.तुरकौलिया थाने के कपरसंडी गांव में दहेज के लिए सुसराल वालों ने रेखा देवी (30) की गला दबा हत्या कर दी, उसके बाद शव को घर में छोड़ सभी फरार हो गये. घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका रेखा देवी कपरसंडी गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी थी. रेखा की मौत की सूचना पर उसके मायके पिपरा अमवा से परिजन पहुंचे. परिजनों ने बताया कि दहेज में बाइक व कैश की मांग को लेकर ससुराल वाले रेखा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. बाइक व कैश नहीं मिलने पर हत्या की धमकी भी दिया करते थे. इसकी सूचना फोन कर रेखा ने दी थी. वह अमवा निवासी गोपाल प्रसाद यादव की पुत्री थी. सदर अस्पताल पहुंचे गोपाल ने रेखा की हत्या का आरोप उसके पति उमेश यादव, ससुर राजदेव राय व सास मालती देवी पर लगाया है. उसने बताया कि रेखा को एक पुत्र व एक पुत्री है, जो सात व आठ साल के है. रेखा के गर्दन पर काला दाग के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे. पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपित घर छोड़ फरार है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










