Motihari: पुलिस छापेमारी में CEAT कंपनी के नकली ट्यूब बरामद, दो दुकानदारों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Police and company representatives inspecting seized counterfeit CEAT tubes during a raid in Turkaulia.

छापेमारी के दौरान

तुरकौलिया चौक पर पुलिस और कंपनी प्रतिनिधि की संयुक्त छापेमारी में सीएट कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे 87 कथित नकली ट्यूब बरामद किए गए. मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

Motihari News: तुरकौलिया पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया चौक स्थित दो दुकानों में छापेमारी कर CEAT कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे कथित नकली ट्यूब बरामद किए हैं. मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दो दुकानों से बरामद हुए नकली ट्यूब

जानकारी के अनुसार सत्यम मोटर्स हार्डवेयर के संचालक बच्चा सिंह और शर्मा मोटरसाइकिल के संचालक मेहंदी शर्मा की दुकानों में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान शर्मा मोटरसाइकिल से 53 और सत्यम मोटर्स हार्डवेयर से 34 पीस कथित नकली सीएट ट्यूब बरामद किए गए.

कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने दर्ज कराई एफआईआर

मामले में मुजफ्फरपुर जिले के पारू निवासी धीरज शुक्ला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क लिमिटेड में कार्यरत हैं और सीएट लिमिटेड की ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकृत हैं. एफआईआर के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित दुकानों में सीएट कंपनी के नाम पर नकली ट्यूब बेचे जा रहे हैं. सूचना के आधार पर तुरकौलिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई.

अन्य दुकानों में मिला असली सामान

छापेमारी के दौरान कई अन्य दुकानों की भी जांच की गई. जांच में वहां रखे गए उत्पाद कंपनी के असली उत्पाद पाए गए. जबकि दो दुकानों से बरामद सामान को कंपनी प्रतिनिधि ने कथित रूप से नकली बताया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बरामद ट्यूबों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन