Madhubani News : बेहटा मुस्लिम टोला में जलजमाव, ई-रिक्शा पलटी, बाइक सवार भी जख्मी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह रुक-रुक कर तेज हवा के झोंके और जोरदार गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह रुक-रुक कर तेज हवा के झोंके और जोरदार गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई. जिसके कारण नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र के कई सड़कों पर घुटने भर तक जलजमाव हो गया है. दो दिन पहले शुक्रवार की रात में भी झमाझम बारिश हुई थी. जिसका पानी पूरी तरह अभी निकल भी नही पाया था कि रविवार की सुबह भी जमकर बारिश हुई. जिससे बेनीपट्टी मुख्यालय में लोहिया चौक से अंबेडकर चौक तक एसएच-52 मुख्य सड़क पर कई जगहों पर जलजमाव हो गया. इधर, नगर पंचायत के बेहटा पश्चिम टोल में भी मस्जिद के पास से भरारी चौक जाने वाली बेनीपट्टी-उच्चैठ मुख्य सड़क पर करीब 500 मीटर की दूरी में घुटने भर जलजमाव हो बया है. जिसके वजह से राहगीरों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि सड़क में कई बड़े-बड़े गड्ढे दोनों किनारे में उग आये हैं. जहां अक्सर पानी जमा हो जाता है. गड्ढे में पानी भरे होने की वजह से वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई आदि की स्थिति का कुछ पता नहीं चल पाता है. जिससे साइकिल या बाइक सवार अक्सर वहां दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. रविवार को उच्चैठ भगवती मंदिर जाने और वहां से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौटने के दौरान कई इ-रिक्शा जलजमाव स्थल पर पलट गयी. इसके अलावे कई बाइक सवार भी जलजमाव में दुर्घटना ग्रस्त होकर जख्मी हो गये. इसी तरह बनकट्टा चौक से कछड़ा, कछड़ा से बतौना और बेतौना प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय तक जाने वाली सड़क में भी घुटने भर जलजमाव है. बसैठ चौक और उच्चैठ हाथी गेट के पास भी जलजमाव की कमोबेश यही स्थिति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन