Madhubani News : वीर शिवाजी टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 10:41 PM
वीर शिवाजी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को विधायक सुधांशु शेखर व मटिहानी नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल सहित कई अतिथियों ने किया.
Madhubani News : मधवापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित राम निरंजन जनता डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित वीर शिवाजी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को विधायक सुधांशु शेखर व मटिहानी नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल सहित कई अतिथियों ने किया. इस क्रम में मटिहानी (नेपाल) के छात्रों ने स्वस्ति वाचन एवं शंखनाद किया. डीपीएस पब्लिक स्कूल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल बिहारी के छात्र-छात्राओं ने दोनों टीमों के साथ परेड कर स्वागत किया. खेल का शुभारंभ विधायक सुधांशु शेखर ने बल्लेबाजी व मटिहानी के मेयर हरी प्रसाद मंडल ने गेंदबाजी कर किया. विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में भारत व नेपाल दोनों देशों की टीमें भाग लेती है, जो दोनों देशों के बीच बेटी रोटी के संबंध को और प्रगाढ़ बनाती है. उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से घरेलू प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है. वक्ताओं ने कहा कि इस आयोजन से इलाके के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है. टूर्नामेंट का पहला व उद्घाटन मैच नवादा और एफसीसी उमगांव के बीच खेला गया. टॉस जीतकर उमगांव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. उद्घाटन के दौरान बेनीपट्टी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपन साह, प्रमुख प्रतिनिधि मानिक साह, उप प्रमुख दीपक सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, मधवापुर थानाध्यक्ष हर्ष राज, वरिष्ठ पत्रकार गांधी मिश्र गगन, भाजपा नेता शिवकुमार प्रसाद, प्रो मोदरीफ़ नदाफ, अजय भगत, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन कुमार रश्मि, डॉ अनिल कर्ण, जदयू नेता रामबाबू साह, युगल किशोर यादव, अवधेश मिश्र, प्रो राधे गुप्ता, सरपंच अजय वर्मा, रतीश झा, नूतन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग व आयोजन समिति के सदस्यगण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










