Madhubani : युवाओं में तेजी से बढ़ रही तंबाकू खाने की लत

Published by :DIGVIJAY SINGH
Published at :19 May 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : युवाओं में तेजी से बढ़ रही तंबाकू खाने की लत

युवाओं में तंबाकू उत्पादों के सेवन की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

Madhubani : मधुबनी . युवाओं में तंबाकू उत्पादों के सेवन की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि तंबाकू उत्पादों के सेवन में लड़को से आगे लड़कियां हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो तंबाकू उत्पादों के सेवन में 6.6 प्रतिशत लड़के तथा 8.0 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें या शहर की, युवा तेजी से तंबाकू उत्पाद के लत के शिकार हो रहे हैं. युवाओं में बढ़ रहे इस लत को लेकर स्वास्थ्य महकमा चिंतित है. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि एक अभियान चलाकर स्कूल एवं कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने को लेकर जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी परिसर एवं स्वास्थ्य संस्थानों में तंबाकू मुक्त परिसर का बोर्ड, होर्डिंग एवं साइनेज लगाया गया है. मुख्य सरकारी संस्थानों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू मुक्त परिसर का बोर्ड एवं साइनेज लगाने का काम किया गया है. सीएस ने कहा कि सभी को एकजुट होकर इसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता है. जिससे कि समाज को तंबाकू से पूरी तरह से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके. 2017 में मधुबनी का किया गया है तंबाकू मुक्त घोषित जिला को 2017 में तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है. सीड्स के कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने कहा कि बिहार के सभी मंडलों में दरभंगा प्रमंडल सबसे पहले तंबाकू मुक्त घोषित हुआ. जिसके तहत 2016 में समस्तीपुर तथा 2017 में मधुबनी को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है. मुख कैंसर का प्रमुख कारण तंबाकू सभी प्रकार के कैंसर में तंबाकू के सेवन से हो रहे कैंसरों का हिस्सा 40 फ़ीसदी एवं 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर है. तंबाकू सेवन पर रोक लगाने एवं साथ ही तंबाकू से होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में वृहद पैमाने पर जन जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है. तंबाकू का सबसे अधिक प्रभाव स्कूली बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है. 6.6 फ़ीसदी लड़के कर रहे तंबाकू का सेवन ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे के आंकड़ों के अनुसार 7.3 प्रतिशत युवा तंबाकू उत्पाद का प्रयोग कर रहे है. बता दें कि वर्ष 2019 में ग्लोबल टोबैको सर्वे द्वारा राज्य के सभी जिले में सर्वे किया गया था. इसे 2021 में जारी किया गया. सर्वे के अनुसार 7.3 प्रतिशत छात्रों द्वारा तंबाकू उत्पाद प्रयोग करने की बात सामने आई है. इसमें 6.6 प्रतिशत लड़के और 8.0 प्रतिशत लड़कियां तंबाकू उत्पाद का सेवन करते है. ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे -4 के आंकड़ों के अनुसार तंबाकू उत्पादों का सेवन में 29 प्रतिशत घरों में, 20.9 प्रतिशत विद्यालयों में, 28.4 प्रतिशत दोस्तों के घरों में, 0.9 प्रतिशत विशेष उत्सवों पर, 2. 0 प्रतिशत सार्वजनिक स्थलों एवं 18.8 प्रतिशत अन्य स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन