Madhubani News : दो दिवसीय महाकवि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का होगा आयोजन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 10:51 PM

विज्ञापन

24 एवं 25 जनवरी को दो दिवसीय महाकवि विद्यापति सह पत्रकार कमलेश झा स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Madhubani News : लखनौर/झंझारपुर. लखनौर प्रखंड की उमरी गांव स्थित आदर्श यशोधर सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रांगण में सरस्वती पूजा के अवसर पर 24 एवं 25 जनवरी को दो दिवसीय महाकवि विद्यापति सह पत्रकार कमलेश झा स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर समाजसेवी शारदानंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. कार्यक्रम संयोजक रविद्र नाथ झा ने बताया कि 24 जनवरी को पहले दिन उद्घाटन समारोह के उपरांत मिथिला-मैथिली विषय पर विचार गोष्ठी एवं मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं, 25 जनवरी को दूसरे दिन भी उद्घाटन के बाद विचार गोष्ठी और मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. समारोह की तैयारी के लिए समिति द्वारा जोर-शोर से कार्य शुरू कर दिया गया है. विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अधिकारियों, विद्वानों एवं कलाकारों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं. बैठक में पूर्व मुखिया नजमूल होदा, रूद्रकांत मिश्र, मो. अबुलैश, शेखर झा, बैजू झा, डॉ विमल कुमार झा, हितेश झा, दिलीप झा, रौशन मंडल, मनोज कुमार शास्त्री, अमीर झा, परमानंद झा, शानू झा, राधा रमण मिश्र, कुमल झा, नंदजी झा, राहुल झा, सतीश मिश्र, रूपण ठाकुर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन