Madhubani News : कृषि यंत्र पर अनुदान की स्थिति स्पष्ट नहीं, किसान मायूस

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कृषि यंत्रों पर अनुदान की जानकारी स्पष्ट नहीं होने से किसानों में मायूसी एवं उहापोह की स्थिति है.

विज्ञापन

मधुबनी. चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कृषि यंत्रों पर अनुदान की जानकारी स्पष्ट नहीं होने से किसानों में मायूसी एवं उहापोह की स्थिति है. वहीं, कृषि यंत्र विक्रेताओं में असमंजस की स्थिति बनी है. जिस कारण खरीफ मे खेती के प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है. किसान मनीष चौधरी बताते हैं कि बीते साल अप्रैल माह में ही किस यंत्र पर क्या अनुदान है और किस यंत्र पर अनुदान स्वीकृत किया गया है यह अब तक नहीं बताया गया है. ऐसे में किसान यंत्र खरीदारी से पीछे हंट रहे हैं. वहीं, किसान प्रदीप मिश्र बताते हैँ कि सरकार बड़े यंत्रों पर अनुदान देने के दिशा में अधिक जोड़ दे रही है. जबकि मधुबनी जिला में अधिकांश किसान मध्यम हैं, जिनके पास बड़े यंत्र खरीदारी करने का कोई उपयोग नही है. सरकार को छोटे यंत्रों पर अधिक से अधिक अनुदान देने की पहल करनी चाहिये. ताकि किसान छोटे यंत्र की खरीदारी कर समय से खेती कर सकें. डीलरों में उहापोह : एक ओर जहां किसानों में कृषि यंत्र पर अनुदान स्वीकृत नहीं होने से उहापोह है. वहीं, डीलरों में भी इसके लिए असमंजस की स्थिति है. तिरुपति ट्रैक्टर्स के मालिक राघवेंद्र प्रसाद ठाकुर बताते हैं कि अधिकांश किसान अनुदान पर ही यंत्र की खरीदारी करते हैं. प्रत्येक दिन किसान आकर यंत्र खरीदारी की जानकारी लेने आते हैं पर यह स्थिति ही स्पष्ट नहीं है कि किस यंत्र पर चालू वित्तीय वर्ष में कितना अनुदान स्वीकृत देय है. इस कारण वे लोग पूरा पैसा लेने के बाद ही यंत्र देंगे. ऐसे में किसान यंत्र की खरीदारी नहीं कर पा रहे. सरकार को जल्द ही इस दिशा में दिशा निर्देश जारी कर देना चाहिए, ताकि यहां के किसान समय से खरीफ की खेती कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन