बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने को प्रशासन कर रही जमीन की तलाश
शहर के लोगों की वर्षों से बस स्टैंड की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है. साल दर साल आधुनिक बस स्टैंड के लिए जमीन अधिग्रहण करने बात की जा रही है.
मधुबनी . शहर के लोगों की वर्षों से बस स्टैंड की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है. साल दर साल आधुनिक बस स्टैंड के लिए जमीन अधिग्रहण करने बात की जा रही है. लेकिन एक दशक बाद भी जमीन अधिग्रहण का कार्य नहीं किया गया है. फरवरी माह में नगर निगम बोर्ड की बैठक में बस स्टैंड के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया था. शहर के गंगासागर तालाब परिसर स्थित बस स्टैंड की स्थिति दिनोदिन बदतर होती जा रही है. चारों तरफ गंदगी का अंबार ही इसकी पहचान है. जहां आवारा पशु अपना बसेरा बनाए हुए है. स्टैंड परिसर में एक भी चापाकल नहीं है. शाम ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है. कहीं भी रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. बरसात के दिनों में बस स्टैंड कीचड़ से पट जाता है. यात्रियों को पहुंचने और निकलने में परेशानी होती है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है. लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है. न यात्री शेड, न पीने का पानी और न ही शौचालय की व्यवस्था है. बताते चलें कि बस स्टैंड से प्रतिदिन दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों व अन्य राज्यों के लिए नियमित बस का संचालन होता है.
यात्री सुविधा का अभाव
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए