मधुबनी: गुमटी-13 ओवरब्रिज बनाने की मांग, विधायक ने सीएम से की विशेष मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News mla-madhav-anand-meets-cm-railway-overbridge-mithila-haat-project

मधुबनी विधायक माधव आनंद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

Madhubani News: मधुबनी विधायक माधव आनंद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण विकास मुद्दे उठाए. उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज और मिथिला हाट परियोजना को लेकर ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी के विकास से जुड़े दो अहम मुद्दों को लेकर नगर विधायक एवं बिहार विधानसभा में नेता विधायक दल माधव आनंद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां विधायक ने क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की और दो प्रमुख विषयों पर ज्ञापन भी सौंपा. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर जल्द ही कार्य में तेजी लाई जाएगी.

दो बड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

मुलाकात के दौरान विधायक माधव आनंद ने मुख्यमंत्री को दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे. इनमें मधुबनी शहर के गुमटी संख्या-13 पर वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति दिलाने और शहर में प्रस्तावित मिथिला हाट परियोजना की डीपीआर प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने की मांग शामिल रही. 

जाम से राहत के लिए जरूरी है ओवरब्रिज

विधायक ने कहा कि गुमटी संख्या-13 पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज मधुबनी शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि रोजाना हजारों लोगों को जाम और आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे व्यापार और आम जनजीवन प्रभावित होता है.

केंद्र और राज्य स्तर पर भी उठाया मुद्दा

माधव आनंद ने बताया कि हाल ही में दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी इस परियोजना को लेकर मुलाकात की थी और इसे प्राथमिकता देने का आग्रह किया था. उन्होंने मुख्यमंत्री से भी रेल मंत्रालय स्तर पर पहल करने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार आवश्यक समन्वय कर इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.

क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता

विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मधुबनी के विकास, रोजगार और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन