विद्यालय से ही शुरू होती है स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की सीख, बोलीं प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता की शपथ लेते शिक्षक व छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपट्टी में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम के तहत नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

विज्ञापन

Madhubani News: सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपट्टी एवं जिला गंगा समिति 'नमामि गंगे', मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने की.

विज्ञापन

विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जरूरी

प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों के विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं और वे अपने परिवार व समाज में भी सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं.

विद्यालय के इको क्लब के नोडल शिक्षक शिव कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन, 'मौन' नाटक के मंचन ने जीता दर्शकों का दिल

जल संरक्षण और स्वच्छता पर छात्रों ने रखे विचार

कार्यक्रम में शिक्षक बिरेंद्र कुमार साह, जमाल अशरफ, रूबी कुमारी, अर्चना रानी, अरुन्धती और अमृता कुमारी के साथ छात्र-छात्राओं कल्पना, प्रियांशी, सुमन, आदित्य और पारितोष ने भी नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए.

नदियों की स्वच्छता में युवाओं की भूमिका अहम

जिला गंगा समिति 'नमामि गंगे', मधुबनी के जिला परियोजना पदाधिकारी आनंद अंकित ने कहा कि नदियों की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने में समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. यदि आज की पीढ़ी जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा.

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई. सभी ने विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा नदियों एवं अन्य जलस्रोतों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका गुंजन कुमारी तथा शिक्षक नरेश पासवान, राजा गोपाल शरण, सुरेन्द्र कुमार, कुमारी शीतल एवं छात्र शिवम, अनीश, आशा, खुशी और नेहा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन