कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज में पहली बार BBA और BCA की पढ़ाई शुरू, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रधानाचार्य से मुलाकात करते छात्र नेता | Prabhat Khabar Network

उच्चैठ स्थित कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज में पहली बार बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे स्थानीय छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Madhubani News: उच्चैठ स्थित कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज में पहली बार बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार 16 जुलाई से 5 अगस्त तक आवेदन पत्र प्राप्त और जमा किए जाएंगे, जबकि 7 अगस्त को मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्र संघर्ष समिति ने बताया लंबे आंदोलन का परिणाम

विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि यह उपलब्धि छात्र संघर्ष समिति और छात्र संघ के लंबे समय से किए गए प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि केवीएस कॉलेज, बेनीपट्टी के प्रधानाचार्य गजेंद्र प्रसाद गडकर का भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

यह भी पढ़ें: बर्निया डिग्री कॉलेज खुलने से जगी उम्मीद, लेकिन शिक्षकों की कमी बनी सबसे बड़ी चुनौती

जनवरी में उठी थी BBA और BCA शुरू करने की मांग

संतोष यादव ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने महाविद्यालय के प्राचार्य को लिखित आवेदन देकर कॉलेज में बीबीए और बीसीए की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की थी. इसके बाद छात्र संघर्ष समिति ने लगातार इस मुद्दे को उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.

स्थानीय छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

इन दोनों रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के शुरू होने से अब ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रबंधन और कंप्यूटर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे छात्रों के समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन