जनता दर्शन में विधायक माधव आनंद ने 150 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं

Updated:
विज्ञापन

लोगों की समस्याएं सुनते विधायक माधव आनंद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने जनता दर्शन कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों की मुलाकात की. लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल और विकास संबंधी मांगें रखीं. विधायक ने प्राथमिकता पर समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और विकास संबंधी मांगों को सुना. कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों और नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने जनहित से जुड़े कई मुद्दे विधायक के समक्ष रखे.

विज्ञापन

सड़क, बिजली और पेयजल सहित कई समस्याएं उठीं

जनता दर्शन कार्यक्रम में नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. कई लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपने सुझाव भी दिए.

प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान

विधायक माधव आनंद ने कहा कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनना तथा उसके समाधान के लिए प्रयास करना उनका दायित्व है.

विधानसभा क्षेत्र के विकास का दिलाया भरोसा

विधायक ने कहा कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनता द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से अमल करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव विधायक के समक्ष रखे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन