हरलाखी में 31 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Author Sanjay raut|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में नशीली दवा कारोबार | Prabhat Khabar Network

एसएसबी की गिरफ्त में नशीली दवा कारोबार | Prabhat Khabar Network

भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. एसएसबी और हरलाखी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 31 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर की ई समवाय, बाह्य सीमा चौकी नहरनिया तथा हरलाखी पुलिस की संयुक्त टीम ने 31 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव निवासी मो. अलाउद्दीन के रूप में हुई है. प्राप्त सूचना के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एसएसबी और हरलाखी पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम ने कसेरा गांव के समीप, सीमा स्तंभ से लगभग 3.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में विशेष निगरानी शुरू की.

करीब रात साढ़े नौ बजे एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया. सुरक्षा बलों को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया.

तलाशी में बरामद हुई 31 बोतल नशीली कफ सिरप

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 31 बोतल अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की गई. बरामदगी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Sanjay Raut

लेखक के बारे में

By Sanjay Raut

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन