Hajipur News : तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों को मिली बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

आंधी में उड़ा दुकान का एस्बेस्टस

Hajipur News : बारिश से मिली राहत, आंधी से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन

Hajipur News (दिलीप कुमार) : महुआ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की देर शाम अचानक मौसम परिवर्तन के साथ ही तेज आंधी पानी से उमस भरी गर्मी में लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है.वही बारिश से दलहन और सब्जी फसलों को लाभ पहुंचा है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम अचानक तेज हवा के साथ ही रात्रि में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

कई घरों और गुमटियों को क्षति

आंधी के दौरान कई झोंपड़ीनुमा घर और गुमटीनुमा दुकान पर रखे गए एस्बेस्टस उड़ जाने और बांस बल्ला गिर जाने से घर मालिकों और दुकानदारों को हजारों हजार रूपये की क्षति पहुंची है. जबकि अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा चलने से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है.

Also Read : Hajipur News : किसान भवन में आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन