मधुबनी: धूमधाम से मनाई गई वीर अहीर आल्हा जयंती, समाज ने लिया एकता का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News yaduvanshi-samaj-celebrates-veer-ahir-aalha-jayanti

कार्यक्रम में भाग लेते यदुवंशी समाज के लोग

Madhubani News: मधुबनी में यदुवंशी समाज ने वीर अहीर आल्हा जयंती धूमधाम से मनाई. कार्यक्रम में समाज की एकता, वीरता और भाईचारे का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने वीर आल्हा के शौर्य और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी में यदुवंशी समाज की ओर से वीर शिरोमणि वीर अहीर आल्हा जी की जयंती बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. कल्लर यादव पोखर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों की भारी भीड़ जुटी. पूरे आयोजन में वीरता, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला.

समाज के लोगों की रही शानदार भागीदारी

कार्यक्रम में यदुवंशी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन स्थल पर पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला. लोगों ने वीर अहीर आल्हा के शौर्य और पराक्रम को याद किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पप्पू यादव ने वीर अहीर आल्हा के साहस और युद्ध कौशल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पृथ्वीराज चौहान को 52 बार युद्ध में पराजित किया था. उन्होंने कहा कि वीर आल्हा आज भी लोगों के दिलों में अमर हैं.

गायक विजेंद्र यादव ने किया संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन गायक विजेंद्र यादव ने किया. पूरे आयोजन के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. समाज के कई वरिष्ठ और युवा सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे. वीर आल्हा के योगदान को याद करते हुए सभी लोगों ने समाज की मजबूती, एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन यादव, गुणसागर यादव और यदुवंशी समाज के अन्य लोगों का अहम योगदान रहा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन