मधुबनी: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, शहर में चार घंटे गुल रही आपूर्ति

Published by : Aniket Kumar Updated At : 26 May 2026 12:39 PM

विज्ञापन

आंधी तूफान के कारण ट्रांसफार्मर गिरा

Madhubani News: मधुबनी में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई. कई जगह इन्सुलेटर और जम्फर खराब होने से शहर में चार घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. जेसीबी से पेड़ हटाकर सप्लाई बहाल की गई. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. कई जगह पेड़ गिरने, इन्सुलेटर पंचर होने और जम्फर खराब होने के कारण शहर में करीब चार घंटे तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही, जबकि ग्रामीण इलाकों में दस घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही. 

शहर में कई जगह फॉल्ट से बाधित रही सप्लाई

तेज बारिश और बिजली चमक के कारण शहर के कई पोलों पर लगे इन्सुलेटर और जम्फर पंचर हो गए. कनीय अभियंता अनिल कुसुम ने बताया कि खराबी के कारण मंगलवार को सुबह चार बजे से आठ बजे तक शहर के कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखनी पड़ी.

नलजल व्यवस्था भी हुई प्रभावित

बिजली गुल रहने से सुबह नलजल योजना भी प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह के समय सप्लाई बाधित होने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ. कनीय अभियंता के अनुसार पंडौल और मधुबनी के बीच 33 केवी और 11 केवी लाइन पर कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे पंडौल ग्रिड से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. इसके कारण पंडौल, सरिसब पाही, हरिपुर और लोहट जैसे फीडरों में बिजली नहीं मिल सकी.

जेसीबी से हटाए गए गिरे हुए पेड़

बिजली विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से तारों पर गिरे पेड़ों को हटाया. इसके बाद मरम्मत कार्य पूरा कर मंगलवार दिन के करीब 10 बजे तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. कनीय अभियंता अनिल कुसुम ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण यह तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया है. फिलहाल स्थिति सामान्य की ओर है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन