Madhubani : गश्ती पुलिस दल ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

एसएच 51 पर एक टेम्पो पर लदे आम के कैरेट में छुपाकर रखा शराब पुलिस ने बरामद की है.

विज्ञापन

Madhubani : खुटौना . संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के दुर्गीपट्टी गांव के समीप एसएच 51 पर एक टेम्पो पर लदे आम के कैरेट में छुपाकर रखा शराब पुलिस ने बरामद की है. संध्या गश्ती पर निकले पुलिस बल को सूचना मिली कि एक टेम्पो में आम के कैरेट में शराब की खेप आ रही है. लिहाजा पुलिस ने उक्त स्थल पर नाका लगा दिया. घंटों इंतजार के बाद तेज रफ्तार से आ रहे एक टेम्पो को रुकने का इशारा किया. लेकिन दूर से ही पुलिस को देखकर टेम्पो चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की कड़ी बंदोबस्त से उनकी एक न चली और टेम्पो में बैठे सभी लोगों को पकड़ लिया. जांच करने पर आम के कैरेट के नीचे से शराब छुपाकर रखा था और उपर से अखबार के पन्नों से ढंक दिया गया था. जो दिखने में आम की खरीद बिक्री जैसा लग रहा था. शराब बरामद होते ही टेम्पो सहित शराब और तीनों तस्करों को थाना लाया गया. जहां गिनती करने पर सात सौ पचास बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई. पूछताछ करने पर तीनों तस्करों ने अपना अपना नाम अर्जुन सदाय, विजय सदाय तथा पुनित कुमार सदाय बताया गया है. तीनों तस्कर लदनियां थाना क्षेत्र के एकहरी वृंदावन गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार तस्कर को शराबबंदी कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन