Madhubani News : मारपीट के मामले में एक गिफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंडौल थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पंडौल थाना में दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी. पंडौल थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पंडौल थाना में दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी के बाद पंडौल थाना पुलिस के द्वारा मामले के मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सहनी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, मारपीट में घायल लुखिया देवी के पंडौल पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के सदर अस्पताल में रेफर किया गया है. लुखिया देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायल लुखिया देवी ने फर्द बयान में कहा है कि वह नहा कर आ रही थी तभी उनके बहु तेतरी देवी को पड़ोसी श्याम सुंदर सहनी सहित उनके परिवार के अन्य तीन लोग शाहपुर दुर्गा मंदिर के पास अनाप शनाप बोल रहे थे. गाली देने के कारण पूछने पर वे लोग मारपीट पर उतारु हो गये. पत्थर से सिर पर वार कर दिये. जिससे उसका सिर फट गया.बचाने गयी आवेदक की बहु को और लुखिया देवी को श्याम सुंदर सहनी ने पत्थर उठाकर मारा. पंडौल थानाध्यक्ष मो. नदीम ने कहा है कि मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं. वहीं घायल लुखिया देवी को बेहतर ईलाज के लिए पंडौल पीएचसी से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन