Madhubani News : एमएमसीएच ने लगाया मुफ्त चिकित्सा शिविर
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 9:51 PM
चिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. साजिद हुसैन की समीक्षा में राजनगर गोसाई टोल में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
Madhubani News : मधुबनी. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के आदेश पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. साजिद हुसैन की समीक्षा में राजनगर गोसाई टोल में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग सभी विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे. शिविर में लगभग 500 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त में दवाएं दी गयी. यह निशुल्क चिकित्सा शिविर सामुदायिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में लगाया गया. मेडिकल कॉलेज की ओर से इस तरह का शिविर बराबर अंतराल पर शहर के भिन्न भिन्न क्षेत्र में लगाया जाता है, जिसका फायदा हर तपके के लोगों को मिलता है. कॉलेज के प्रबंध निदेशक तौसीफ अहमद ने कहा कि अब मधुबनी वासियों को किसी भी इलाज के लिए मधुबनी से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब मधुबनी मेडिकल कॉलेज में सभी विभाग के डॉक्टर्स 24 घंटे मौजूद रहते हैं. वहीं, कॉलेज के चैयरमैन सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि वे हमेशा जिलावासियों को सभी तरह की सुविधाएं के लिए तत्पर रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










