Madhubani News : परिवहन मंत्री ने मधेपुर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

फुलपरास के विधायक एवं सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मधेपुर अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मधेपुर. फुलपरास के विधायक एवं सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मधेपुर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल परिसर एवं इमरजेंसी वार्ड में फैली गंदगी को देख कर नाराजगी जताई. पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अफजल अहमद को फटकार लगायी. अस्पताल परिसर सहित इमरजेंसी वार्ड को साफ सफाई करवाने को कहा. मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री से पीएचसी प्रभारी द्वारा अस्पताल परिसर के मजबूत भवन को तोड़ने और हरे फलदार पेड़ों को काटने की शिकायत की. मंत्री ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. विदित हो कि पुराने भवन को तोड़ कर उसके मलबे ईंट लोहे और लड़की को बिना नीलामी प्रक्रिया को पूरा किए बेचे जाने का मामला काफी सुर्खियां में बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन