Madhubani News : डीएम ने बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय में बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए वरीय अधिकारियों व सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय में बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए वरीय अधिकारियों व सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीएम ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर इसे ससमय पूर्ण कर लें. उन्होंने बाढ़ से संबंधित योजनाओं, सड़कों की मरम्मत, तटबंधों का निरीक्षण, शरण स्थलों का भौतिक सत्यापन आदि कार्यो को हर हाल में 31 मई तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के संबंधित कार्यपालक अभियंता को सभी तटबंधों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. उन्होंने स्थाई बाढ़ आश्रय स्थल के साथ-साथ अस्थाई बाढ़ आश्रय स्थल में पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत कार्य से जुड़ी आवश्यक दवा का समय से स्टॉक कर लें. अभी से ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए मेडिकल टीम का गठन भी कर लें. उन्होंने सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के सभी संकटग्रस्त समूहों को चिन्हित कर अग्रेत्तर कार्रवाई करें. ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि सभी जीवन रक्षक दवा, हेलोजन की गोलियां, ब्लीचिंग पाउडर आदि भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हों. उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल मधुबनी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा चापाकलों की मरम्मति एवं नए लगाये जाने वाले चापाकलों के लिए भी तैयारी करें. प्रत्येक बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. जिसमें सभी सीओ, एसडीओ एवं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लेंगे. बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश सहित सभी संबंधित विभागों के अभियंता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन