मधुबनी: पंचायत चुनाव से पहले अंतिम जनसंख्या सूची जारी, अब तय होगा आरक्षण
Madhubani News: पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बाबूबरही प्रखंड में प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. अब 20 जून को जिला गजट में इसका प्रकाशन होगा, जिसके बाद आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. जानिए खबर विस्तार से...
मधुबनी के बाबूबरही से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट
Madhubani News: पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर सोमवार को बाबूबरही प्रखंड कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया. प्रखंड प्रशासन के अनुसार सभी दावा-आपत्तियों के निष्पादन के बाद अंतिम सूची जारी की गई है. अब 20 जून को प्रपत्र-1 के आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन किया जाएगा.
चार दावा-आपत्तियों का किया गया निष्पादन
बीडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 को प्रपत्र-1 की औपबंधिक सूची प्रकाशित की गई थी. बाबूबरही प्रखंड में 18 मई तक कुल चार दावा-आपत्तियां प्राप्त हुई थीं. सभी आपत्तियों का निपटारा करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया.
आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया होगी आगे
प्रपत्र-1 का प्रकाशन वार्ड सदस्य, वार्ड पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के आरक्षण निर्धारण से संबंधित है. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कौन-सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा. विभागीय दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
चुनावी हलचल हुई तेज
अंतिम सूची जारी होने के बाद वर्तमान जनप्रतिनिधियों और संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










