Madhubani News: व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े इनपुट पर एटीएस का एक्शन , मौलवी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार संदिग्ध को लेकर जाती सुरक्षा एजेंसियों की टीम

Madhubani News: मधुबनी के उर्दू मोहल्ले से मध्य प्रदेश एटीएस, बिहार एटीएस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम ने 55 वर्षीय इजहारुल हक को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया. ट्रांजिट रिमांड पर उसे भोपाल ले जाया गया. जानिए खबर विस्तार से

विज्ञापन

Madhubani News: मध्य प्रदेश एटीएस, बिहार एटीएस, डीआईयू पटना और मधुबनी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात नगर थाना क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला से 55 वर्षीय इजहारुल हक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति मूल रूप से पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही नवटोल गांव का रहने वाला बताया गया है. संयुक्त टीम ने उसके पैतृक घर पर भी छापेमारी की.

मदरसा से हिरासत में लिया गया

सूत्रों के अनुसार इजहारुल हक उर्दू मोहल्ला स्थित मदरसा इस्लामिया में बच्चों को पढ़ाता था और घटना की रात वहीं मौजूद था. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे वहीं से हिरासत में लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना लाया गया.

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े इनपुट पर कार्रवाई

गिरफ्तारी मेमो में जांच एजेंसियों ने उल्लेख किया है कि इजहारुल हक पर राष्ट्रद्रोह से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक वह भोपाल के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था, जिसमें कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के भी जुड़े होने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल रवाना

गिरफ्तार आरोपी को सीजेएम पी.के. मेहता की अदालत में पेश किया गया. वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एटीएस की टीम उसे आगे की पूछताछ के लिए भोपाल लेकर रवाना हो गई. मामले में सुरक्षा एजेंसियां विस्तृत जांच कर रही हैं.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन