मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी शुरू, नेहा ठाकुर बनीं प्रथम विजेता
डाला सज्जा प्रतियोगिता में शामिल नवविवाहिता | Prabhat Khabar Network
मिथिला के लोकपर्व मधुश्रावणी के अवसर पर मिथिला हाट में 12 दिवसीय डाली सज्जा प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है. अररिया संग्राम की नेहा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ डाली सजाने के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह आयोजन 14 अगस्त तक चलेगा.
Mithila Haat: मिथिला के लोकपर्व मधुश्रावणी के अवसर पर पर्यटन विभाग के उपक्रम मिथिला हाट में सोमवार से 12 दिवसीय डाली सज्जा प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. यह आयोजन 3 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
नेहा ठाकुर को मिला प्रथम पुरस्कार
उद्घाटन दिवस पर अररिया संग्राम निवासी नेहा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ डाली सजाने के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया. वहीं अंजली कुमारी उपविजेता रहीं.
प्रतिदिन चुनी जाएगी सर्वश्रेष्ठ डाली
प्रतियोगिता में जिलेभर की नवविवाहिताएं अपनी पारंपरिक ढंग से सजी डाली के साथ भाग ले रही हैं. आयोजन के दौरान प्रतिदिन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ डाली का चयन कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगियों और उनकी सहेलियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है.
2024 में हुई थी शुरुआत
आयोजन समिति की सदस्य अंबे मिश्रा, कल्याणी झा, आशा झा, विनीता गिरी, नंदिनी सिंह और सीमा देवी ने बताया कि मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी. लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इस बार प्रतियोगिता की अवधि बढ़ाकर 12 दिन कर दी गई है.
उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की पहल पर इस आयोजन का उद्देश्य मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. हर वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मिथिलानी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: केस डायरी नहीं भेजने पर अनुसंधानकर्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए