मधुबनी में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ, दो अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान शुरू हो गया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दैनिक व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।

विज्ञापन

Madhubani Swachhata: मधुबनी जिलेभर में ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026’ अभियान की शुरुआत हो चुकी है. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत यह विशेष अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर आगामी 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. इस वर्ष इस राष्ट्रव्यापी अभियान की मुख्य थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता: स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है. अभियान के पहले दिन से ही प्रशासनिक स्तर पर और आम नागरिकों के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

cleanliness campaign Madhubani: स्वच्छता में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर, डीडीसी ने दी जानकारी

अभियान की शुरुआत उच्चस्तरीय बैठकों, हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ की गई है. उपविकास आयुक्त तुषार कुमार ने इस दौरान बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को केवल स्वच्छता के प्रति जागरूक करना नहीं है, बल्कि उनके दैनिक व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में कला जत्था की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है.

गीला-सूखा और चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण पर फोकस

अभियान के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुरूप गीले, सूखे, हानिकारक और घरेलू कचरे को अलग-अलग रखने के लिए लोगों को विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा. साथ ही सामुदायिक भागीदारी, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान तथा ‘कचरे से धन’ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि स्वच्छता को स्थायी रूप दिया जा सके.

आगामी दिनों में आयोजित होंगे कई विशेष स्वच्छता कार्यक्रम

इस पखवाड़े के दौरान कई चरणों में कार्यक्रम तय किए गए हैं. इसके तहत 21 और 22 सितंबर को सार्वजनिक स्थलों की सफाई होगी, जबकि 25 और 26 सितंबर को ‘स्वच्छता के लिए खेलकूद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों की सफाई, 30 सितंबर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा के साथ इस अभियान का समापन किया जाएगा

यह भी पढ़ें... केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर का शानदार प्रदर्शन, आठ खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन