सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, शहर में कचरे का अंबार

Updated:
विज्ञापन

शहर में फैली गंदगी

मधुबनी नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है। शहर में कचरे के ढेर से फैली दुर्गंध और गंदगी से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

Nagar Nigam Strike: नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. प्रमुख सड़कें, बाजार और सार्वजनिक स्थल कचरे से पटे हुए हैं. जगह-जगह फैले कचरे से दुर्गंध फैल रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सोमवारी पर श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

सावन की पहली सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सड़क पर फैली गंदगी के बीच होकर मंदिरों तक पहुंचना पड़ा. इससे लोगों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई.

कर्मियों की ये हैं प्रमुख मांगें

संघ के नेताओं ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में दैनिक सफाई कर्मियों का स्थायीकरण, न्यूनतम वेतन लागू करना, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा समाप्त करना, संविदा कर्मियों को नगर निगम कर्मियों का दर्जा देना, एसीपी/एमएसीपी का लाभ और बकाया राशि का भुगतान शामिल है. उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

कई इलाकों में कचरे का ढेर

हड़ताल के कारण महिला कॉलेज रोड, शंकर चौक, स्टेशन रोड, बाटा चौक रोड, गिलेशन बाजार, गंगासागर रोड, कोतवाली चौक, निगम चौक, ईद मोहम्मद चौक, भौआड़ा, लहेरियागंज और संतुनगर समेत कई इलाकों में कचरा जमा है. आवारा पशु कचरे को इधर-उधर फैला रहे हैं, जिससे गंदगी और बढ़ गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

मेयर ने दिया वार्ता का भरोसा

शहरवासियों ने सरकार और नगर निगम प्रशासन से हड़ताल समाप्त कराने की पहल करने की मांग की है. इस संबंध में मेयर अरुण राय ने कहा कि सफाई कर्मियों से जल्द वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गोधनपुर में सड़क पर जलजमाव से जनजीवन बेहाल, बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना


विज्ञापन
Ashok Kumar Thak

लेखक के बारे में

By Ashok Kumar Thak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन