बेनीपट्टी में 200 आपदा मित्रों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में भाग लेते एसडीआरएफ के अधिकारी व आपदा मित्र

जिले में 200 आपदा मित्रों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़, सर्पदंश जैसे संकटों से बचाव के प्रभावी तरीके बताए। प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों को जान-माल की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

विज्ञापन

Disaster Mitra Training: प्रखंड के महमदपुर स्थित जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में सोमवार को 200 आपदा मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार करना था.

एसडीआरएफ ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ के कमांडर प्रदीप कुमार और कांस्टेबल रंजीत कुमार ने आपदा मित्रों को बाढ़, सर्पदंश, वज्रपात और अन्य आपात स्थितियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने संभावित बाढ़ से पहले की तैयारी, बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षित राहत एवं बचाव कार्यों पर विशेष जोर दिया.

सर्पदंश में झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाने की सलाह

प्रशिक्षकों ने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय मरीज को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अधिकांश सांप विषहीन होते हैं और सही समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है.

रेस्क्यू तकनीक का कराया व्यावहारिक अभ्यास

एसडीआरएफ टीम ने बाढ़ और डूबने की घटनाओं के दौरान सुरक्षित रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार और आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया. प्रशिक्षकों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से आपदा मित्रों की क्षमता बढ़ती है और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है.

कार्यक्रम में अरुण कुमार, सुमन कुमार, ललन कुमार, मनोज कुमार राम, वरुण कुमार, गोपल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आपदा मित्र मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी शुरू, नेहा ठाकुर बनीं प्रथम विजेता


विज्ञापन
Dhananjay Kumar Dhir

लेखक के बारे में

By Dhananjay Kumar Dhir

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन