जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में विधायक माधव आनंद का सम्मान, चार माह में 11 कमरों की छत निर्माण का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

विधायक माधव आनंद को पुष्प गुच्छ प्रदान करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में नगर विधायक माधव आनंद का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर विधायक ने महाविद्यालय की अधूरी निर्माण योजनाओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया, खासकर 11 कमरों की छत ढलाई चार महीने में पूरी होगी.

विज्ञापन

JMDPL Women's College: जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सत्येन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर विधायक माधव आनंद के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विधायक को मिथिला पाग, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

महाविद्यालय की समस्याओं से कराया अवगत

प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय जिले का एकमात्र महिला महाविद्यालय है, लेकिन यहां अब भी स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की पढ़ाई और व्यावसायिक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की सबसे बड़ी समस्या आधारभूत संरचना का अभाव है. छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों के विकास की जरूरत है.

विधायक ने विकास कार्यों का दिया भरोसा

नगर विधायक माधव आनंद ने सम्मान के लिए महाविद्यालय परिवार का आभार जताते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल में मधुबनी के समग्र विकास के साथ-साथ महाविद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.

उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय के उत्तर खंड में निर्माणाधीन 11 कमरों की छत की ढलाई अगले चार महीनों के भीतर पूरी कर दी जाएगी.

बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्राएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम में सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ. अमर कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं. समारोह का समापन डॉ. पुष्पलता झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: पीएम श्री योजना के तहत स्कूल समायोजन का विरोध, अभिभावकों ने स्कूल गेट पर दिया धरना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन