Madhubani News: मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया ब्लड डोनेट
Published by : Aniket Kumar Updated At : 15 Jun 2026 10:53 AM
ब्लड डोशन में शामिल डॉक्टर और छात्र
Madhubani News: विश्व रक्तदाता दिवस पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉक्टरों, छात्रों और आम लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. शिविर में 30 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा. पढ़ं पूरी खबर…
मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट
Madhubani News: विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, नर्सिंग और पैरामेडिकल विद्यार्थियों के साथ आम नागरिकों ने भी रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया. दिनभर चले इस शिविर में 30 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किया जाएगा.
फीता काटकर हुआ शिविर का उद्घाटन
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक, प्राचार्य और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है.
डॉक्टरों से लेकर छात्रों तक ने किया रक्तदान
शिविर में फैकल्टी सदस्य, डॉक्टर, इंटर्न, मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कई छात्राओं ने पहली बार रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाने में योगदान देने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती.
गंभीर मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा रक्त
शिविर का संचालन डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. काशिफ नईम सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया. पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. झा ने बताया कि रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के अनुरूप की गई. एकत्रित रक्त को थैलेसीमिया, कैंसर और दुर्घटना पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा.
ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का रक्त उपलब्ध
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंध निदेशक तौसीफ अहमद ने कहा कि ब्लड बैंक में सभी रक्त समूहों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाता है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










