बॉक्स ऑफिस पर कौन हारा कौन जीता, मैं वापस आऊंगा और भारत भाग्य विधाता में हुई थी भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा और भारत भाग्य विधाता फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. अब पहले वीकेंड में किसने बाजी मारी, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

वीकेंड बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पूरा गेम अपने नाम कर लिया. जहां दोनों फिल्मों की कमाई ओपनिंग वीकेंड में बढ़ी, वहीं दिलजीत दोसांझ की इमोशनल ड्रामा फिल्म ने कंगना रनौत की हिस्टोरिकल थ्रिलर ‘भारत भाग्य विधाता’ को अच्छे मार्जिन से पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अपने पहले रविवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 5.50 करोड़ हो गया. इसने 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

‘भारत भाग्य विधाता’ पीछे रही

दूसरी ओर, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने भी अपने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई की, लेकिन मैं वापस आऊंगा से पीछे रह गई. सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 1.80 करोड़ नेट कमाए, जो शनिवार की कमाई के बराबर ही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ कमाए थे. ‘भारत भाग्य विधाता’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 4.25 करोड़ है.

‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में

इम्तियाज अली की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म एक 95 साल के बुजुर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान जाने की जबरदस्त कोशिश करता है, हालांकि उसे तभी स्ट्रोल आ जाता है. उनका पोता बंटवारे से पहले के उनके अतीत के कुछ हिस्सों को जानने लगता है. यह कहानी बंटवारे से मिले भावनात्मक जख्मों को दिखाती है.

भारत भाग्य विधाता के बारे में

‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों को भारत के सबसे काले पलों में से एक – 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की याद दिलाती है. यह फ़िल्म हमलों के दौरान मुंबई के कामा अस्पताल के स्टाफ की ओर से दिखाए गए साहस पर केंद्रित है. इसमें कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आशा शेलार ने काम किया है.

यह भी पढ़ें- 25 Years Of Gadar: नहीं देखी तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी? घर बैठे ओटीटी पर देखें यह फिल्म

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola