Madhubani News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मधुबनी में शुरू हुआ अभियान
Published by : Aniket Kumar Updated At : 12 Jun 2026 11:40 AM
कार्यक्रम में शामिल साध्वी निष्ठा गोपाल विजय नारायण दास व अन्य
Madhubani News: मधुबनी के बसुआरा स्थान में गौ संरक्षण और गौ हत्या पर रोक की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ. आयोजकों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई और पांच लाख हस्ताक्षर जुटाकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने की घोषणा की. पढे़ं पूरी खबर…
मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट
Madhubani News: मधुबनी के बसुआरा स्थान में गुरुवार को गौ संरक्षण और गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार गौ रक्षा समिति के तत्वावधान में शुरू हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में संत, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गौ हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई.
हस्ताक्षर अभियान से जनसमर्थन जुटाने की पहल
कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संरक्षक मंडल की अध्यक्ष साध्वी निष्ठा गोपाल ने किया, जबकि अध्यक्षता महंत विजय नारायण दास ने की. आयोजन में विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, संभाग प्रभारी बलराम दुबे, जानकी बल्लभ दास, रत्नेश्वर दास समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वक्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की जरूरत है.
गौ संरक्षण को लेकर उठी सख्त कानून की मांग
विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. ऐसे में गौ हत्या को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि मधुबनी से शुरू हुआ यह अभियान आगे राज्य और देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा.
पांच लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य
महंत विजय नारायण दास ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर करीब पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा. अभियान के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा.
गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी
साध्वी निष्ठा गोपाल ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए मजबूत नीति और सख्त कानून की आवश्यकता है. वक्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










