Madhubani News : महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य मेला का उद्घाटन, शिव के जयकारा से भक्तिमय हुआ माहौल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 10:12 PM
महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया.
मधुबनी. भगवतीपुर स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव स्था, बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव स्थान, देवहार (अंधराठाढ़ी) में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया. इस शुभ अवसर पर प्रदेश भाजपा नेता एवं स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और भगवान भूतनाथ महादेव का जयकारा किया गया. शिवभक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता अमरनाथ प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है. भगवान शिव का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है. श्री प्रसाद बाबूबरही विधानसभा के मदनेश्वर स्थान, बेला नवटोली मुनीबाबा मंदिर, झिटकियाही शिव मंदिर, बाबूबरही बाजार शिव मंदिर, भटसिमरि नीलमणिनाथ महादेव, राजनगर बाबा भूतनाथ महादेव स्थान और मंगरौनी बाबा एकादश रुद्र में पूजा अर्चना कर रुद्राभिशेष किया. इस मौके पर भगवतीपुर में छेदी साहु, दुर्गा मुखिया, श्रवण ठाकुर और देवहार में सुमन महादेव, सुधा महादेव, सुंदर झा, प्रवीण झा, प्रदीप सांडिल्य, बाऊयेजी महादेव, भाजपा नेता फेकू यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










