मधुबनी: सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 4:48 PM
एनएच 27 पर बाइक-ट्रक की टक्कर, एक की मौत
Madhubani News: एनएच 27 पर बिंदेश्वर स्थान कट के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में खोपा गांव निवासी दिनेश कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है.पढे़ं पूरी खबर…
मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट
Madhubani News: मधुबनी जिले के झंझारपुर अंतर्गत भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां स्थित बिंदेश्वर स्थान कट के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच 27 पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया. फिलहाल इलाके में विधि व्यवस्था सामान्य है.
ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी 54 वर्षीय दिनेश कुमार अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक एनएच 27 पर बिंदेश्वर स्थान कट के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. दिनेश कुमार की हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. हालांकि, पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, उनकी पत्नी रेखा देवी का अस्पताल में उपचार जारी है.
ट्रक छोड़कर चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि जब्त ट्रक मधेपुर के किसी व्यवसाई का है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










