Madhubani News : प्रजापिता ब्रह्मा का पुण्य स्मृति विश्व शांति दिवस के रूप में मना

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 10:29 PM

विज्ञापन

शहर के लहेरियागंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्मा की 57 वीं पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया.

विज्ञापन

Madhubani News : मधुबनी. शहर के लहेरियागंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्मा की 57 वीं पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर सेवा केन्द्र से जुड़े ब्रह्माकुमारी बहनों, भाइयो एवं गणमान्य लोगों ने प्रजापिता ब्रह्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान मुरली क्लास से हुई. सेवा केन्द्र से जुड़े लोगों ने प्रजापिता ब्रह्मा के अवतरण दिवस पर राजयोग तपस्या कर शांति का पैगाम दिया. सेवा केन्द्र की संचालिका संगीता बहन ने कहा कि आज के दिन प्रजापिता ब्रह्मा 1969 में महाप्रयाण व अव्यक्त होकर सूक्ष्म लोक में अवस्थित हुए थे. उसी याद में हम सभी भाई बहन विश्व शांति दिवस के रूप में मनाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा के पास भौतिक धन नहीं था. उन्हें आध्यात्मिक, पवित्रता एवं शांति मार्गदर्शन व सतयुगी राज्य स्थापना की आकांक्षा थी. उन्होंने समूचे विश्व को एक परिवार बनाने व मानव को दिव्य गुणों से विभूषित करने का अभियान चलाया था. उनके बताए मार्ग पर वर्तमान में लाखों लोग अपना जीवन यात्रा को सुखमय बना रहे हैं. कार्यक्रम में सेवा केन्द्र की सह संचालिका विभा बहन ने कहा पिता श्रीब्रह्मा मानवता के मसीहा एवं शांति के दूत थे. कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रजापिता ब्रह्मा के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार, ब्रजराज भाई, बीके दयानंद भाई, कमल, राजू, अनिल, आरती, तेजस्विनी, तेजस ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन