Madhubani News : पंचायत सरकार भवन का किया भूमि पूजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पंचायत के मुखिया रीना देवी के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड की इनरवा पंचायत में भवन निर्माण विभाग की ओर से आनंद लोक फाउंडेशन परिसर में 2 करोड़ 93 लाख के लागत से पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पंचायत के मुखिया रीना देवी के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया. साथ ही स्थल पर ईंट रखकर भवन निर्माण का शिलान्यास किया. इस दौरान जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इनरवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर आनंद लोक फाउंडेशन द्वारा बिहार सरकार को जमीन उपलब्ध कराया गया है. मुखिया रीना देवी ने बताया कि पंचायत सरकार भवन खजौली बाजार स्थित सरकारी जमीन में अंचल सीओ द्वारा सीमांकन कर भवन निर्माण करने की अनुमति दी है. उन्होंने कहा कि यह पंचायत सरकार भवन दो मंजिला भवन एक साल में तैयार कर लिया जाएगा. इस पंचायत सरकार भवन में मुखिया, सरपंच सहित पंचायत स्तर पर सभी विभाग के कार्यालय एक ही छत के नीचे होगा. इनरवा पंचायत की जनता में हर्ष है. संवेदक शिवम झा ने बताया कि भवन निर्माण विभाग मधुबनी द्वारा निर्धारित समय एक साल में तैयार करके पंचायत को भवन सौंप दिया जाएगा. मौके पर बीडीओ लवली कुमारी, पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, पंचायत सचिव शशिकांत झा, उप मुखिया विभा देवी, भारत यादव, भोला राय, स्वच्छता पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, नरेश यादव, जय प्रकाश सिंह, कुणाल कुमार, वार्ड सदस्य कमली देवी, मंजू देवी, फिरोज साह, मोहन मंडल, सुनीता देवी, सुलेखा देवी, रामाशीष सिंह, कृषि सलाहकार शैलेद्र कुमार, राजेश्वर यादव, पंसस मनोज झा, रामनाथ यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन