Madhubani News : सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास व सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खंड के कामेश्वर प्लस टू महाविद्यालय पंडौल मैदान में "महिला संवाद कार्यक्रम " का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पंडौल.

प्रखंड के कामेश्वर प्लस टू महाविद्यालय पंडौल मैदान में “महिला संवाद कार्यक्रम ” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देना और लाभान्वित महिलाओं के अनुभव साझा कराना तथा महिलाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाना है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उपविकास आयुक्त दीपेश कुमार एवं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक मो. वसीम अंसारी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप- प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया. मंत्री श्रवण कुमार को जीविका दीदियों ने पाग व चादर से स्वागत किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदी और अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं . जिनमें से कई महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए. इन महिलाओं ने बताया कि कैसे उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे जीविका समूहों के माध्यम से स्वरोजगार, वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं इत्यादि का लाभ लेकर अपने जीवन में बदलाव लाया है. उनकी कहानियां न केवल प्रेरणादायक थीं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि सशक्त महिला ही समृद्ध समाज की आधारशिला है.. महिला संवाद कार्यक्रम में लगभग 600 से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. महिला संवाद जैसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की जरूरतों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सीधे सुनना और उन पर नीति-निर्माण की दिशा में कदम उठाना है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं से उनके क्षेत्र की 22 प्रमुख आकांक्षाओं को लिखित प्रपत्र के माध्यम से एकत्र किया गया। इन आकांक्षाओं में स्थानीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका, परिवहन, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, जीविका हाट, लेबोरेट्री, दीदी की लाइब्रेरी,ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़ाव, मुफ्त उच्च शिक्षा जैसे विविध मुद्दे शामिल थे. इन आकांक्षाओं का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन एक विशेष ऐप के माध्यम से किया गया. जिससे भविष्य में इन सुझावों के आधार पर योजनाएं तैयार की जा सके. कार्यक्रम का आयोजन समावेशी, संवादात्मक एवं सहभागी रहा जिससे महिलाओं को अपने विचार साझा करने का खुला मंच मिला. कार्यक्रम में जिला के सभी प्रबंधक व पंडौल की जीविका टीम उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन