Madhubani News : सात दिवसीय युवा महोत्सव में लोकगीत प्रतियोगिता की रही धूम
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 10:00 PM
स्थानीय हर्षपति सिंह महाविद्यालय परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई मधेपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा महोत्सव के अंतर्गत लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
Madhubani News : मधेपुर. स्थानीय हर्षपति सिंह महाविद्यालय परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई मधेपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा महोत्सव के अंतर्गत लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने मैथिल लोकगीत, सुगम संगीत, भक्ति संगीत सहित विभिन्न विधाओं में अपनी सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोक संस्कृति को बढ़ावा देना एवं युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. इस अवसर पर हर्षपति सिंह महाविद्यालय मधेपुर की समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रीना भारती, अभाविप पूर्णिया पूर्वी के संगठन मंत्री कुणाल झा, अभाविप उत्तर बिहार के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य केतन राज, अभाविप नगर इकाई मधेपुर के नगर मंत्री सुमित कुमार महतो, नगर एसएफडी संयोजक सोहित कुमार यादव, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता हर प्रभात मिश्र सहित अनेक अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे.। लोकगीत प्रतियोगिता में सत्या कुमारी, मुस्कान कुमारी, तनु कुमारी, रंजन कुमारी, वैष्णवी कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










