Madhubani News : तमोरिया व आसपास के गांवों में बिजली चोरी के आरोप में पांच नामजद

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 10:01 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तमुरिया एवं उसके आसपास के गांवों में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गहन छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Madhubani News : लखनौर/झंझारपुर. थाना क्षेत्र के तमुरिया एवं उसके आसपास के गांवों में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गहन छापेमारी अभियान चलाया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 2 लाख 73 हजार 467 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है. बिजली चोरी की रोकथाम के लिए एसटीएफ दरभंगा एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता झंझारपुर के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया था. इस दल में सहायक विद्युत अभियंता मधेपुर नीरज कुमार, कनीय विद्युत अभियंता लखनौर रंजीत कुमार के अलावा सूचित आनंद, पवन कुमार झा एवं ललित महतो शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन