राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद व पार्टी से निष्कासित

Updated at : 29 Jun 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद व पार्टी से निष्कासित

राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु कुमारी ने बेनीपट्टी के प्रखंड अध्यक्ष ललिता कुमारी को पद व पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी. राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु कुमारी ने बेनीपट्टी के प्रखंड अध्यक्ष ललिता कुमारी को पद व पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन पर अमर्यादित तथ्यों का प्रयोग कर पार्टी एवं राजद महिला प्रकोष्ठ की छवि धूमिल करने का आरोप है. साथ ही दलीय अनुशासन के विपरित कार्य करने, प्रदेश के निर्देश का अनुपालन नहीं करने, प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी व बूथ कमिटी का गठन नहीं करने के एवं संगठन को लगातार कमजोर करने का प्रयास करने के कारण अध्यक्ष के पद साथ प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है. इस आशय का पत्र जारी करने के बाद जिलाध्यक्ष रेणु कुमारी ने कहा है कि संगठन के दिशा-निर्देश पर काम नहीं कर संगठन विरोधी गतिविधि में शामिल होने वाले किसी भी पदाधिकारी या सदस्यों को किसी भी कीमत पर महिला संगठन में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन