Madhubani News : मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 9:56 PM
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्लस टू भोला उच्च विद्यालय डेवढ़ में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया.
Madhubani News : घोघरडीहा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्लस टू भोला उच्च विद्यालय डेवढ़ में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. मतदान के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. मतदान केंद्र का निरीक्षण बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार, बीपीआरओ प्रियंका पारुल एवं थानाध्यक्ष शुभम कुमार पुलिस बल के साथ करते रहे, अधिकारियों ने मतदान की व्यवस्था, सुरक्षा एवं मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. चुनाव में मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली. प्रखंड की मत्स्य जीवी सहयोग समिति में कुल 1144 मतदाता का नाम मतदाता सूची में हैं. समाचार प्रेषित किए जाने तक 752 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि लगभग 100 मतदाता मतदान के लिए कतारबद्ध खड़े थे. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के समापन के बाद उसी परिसर में विधिवत मतगणना कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई थीं. मतदाताओं में अपने प्रतिनिधि चुनने को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की आस्था लगातार मजबूत हो रही है. बहरहाल चुनाव में जीत और हार का फैसला देर रात मतगणना के बाद ही हो पाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










