Madhubani News : जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता एक व दो को

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला शतरंज संघ व जन जागरण युवा समिति, मधुबनी के तत्वाधान में रविवार को सुनील कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला शतरंज संघ व जन जागरण युवा समिति, मधुबनी के तत्वाधान में रविवार को सुनील कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में एक व दो जून को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन वाटसन विद्यालय के खेल भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिसमें सभी उम्र के छात्र-छात्रा, महिला-पुरुष शामिल हो सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई तक है. प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी किशोर झा, डीएन मिश्र, डॉ. एसएन मिश्र व जागरण संगीत कला महाविद्यालय, बाबू साहब चौक से प्राप्त कर सकते हैं. प्रतियोगिता में शामिल विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन