प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

Updated at : 25 Jun 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

बेनीपट्टी प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय अरेर मे डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. बेनीपट्टी प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय अरेर मे डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पचास से अधिक छात्रों ने भाग लिया. जिसमें प्रथम करण कुमार, द्वितीय शिवम कुमारख, तृतीय दिलखुश कुमार को फाउंडेशन की ओर से दीवार घड़ी पुरस्कार दिया गया. यह पुरस्कार स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा ने प्रदान किया. वहीं पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. जिसमें सपना कुमारी, राखी कुमारी, राधिका कुमारी, रोहिणी कुमारी, अंगद कुमार एवं साक्षी कुमारी शामिल है. मौके पर शिक्षक सोहन कुमार झा, पवन सहनी,नम्रता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, जितेंद्र झा, जय नाथ प्रसाद, कृष्ण कुमार, गोपेश झा, रुचि कुमारी, अंकित आनंद, सौरभ साकेत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन