मधुबनी: राहुल गांधी के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

मधुबनी में जन आक्रोश यात्रा के दौरान समाहरणालय की ओर मार्च करते कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार और नीट पेपर लीक के विरोध में मधुबनी में कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकाली. जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम) ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Madhubani News: दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार, छात्रों-युवाओं पर कथित लाठीचार्ज तथा नीट पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम) के तत्वावधान में बुधवार को जन आक्रोश यात्रा निकाली गई. मार्च जिला कांग्रेस पश्चिम कार्यालय से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंचा. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने किया.

केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

समाहरणालय के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अहंकारी हो चुकी है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार और छात्रों-युवाओं पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा.

पार्टी कार्यालय पर हमले का भी किया जिक्र

जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यालय पर उपद्रवियों द्वारा कथित पथराव और लाठी-डंडों से किए गए हमलों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी तथा प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

जन आक्रोश यात्रा और सभा में महंत गोपाल दास, बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष कालिस चंद्र झा, नवेंद्र झा, परमेश्वर मेहरा, महंत मुकेश कुशवाहा, बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला, रहिका प्रखंड अध्यक्ष संतन पासवान, पंकज यादव उर्फ फौजी, मोहम्मद अकबर हुसैन, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आलोक झा, विनय कुमार झा, अशोक कुमार झा, अकील अंजुम, अशोक चौरसिया, धनेश्वर ठाकुर, अजय झा, अयोधी पासवान, विश्वकर्मा बारी, संजय कुमार मंडल, अरुण प्रधान, किशोरी राम, मुकेश कुमार शाह, वकार अहमद, संतोष कुमार यादव, आनंद कुमार झा, नवीन कुमार सिंह, मुकेश कुमार झा 'पप्पू' सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन