घोघरडीहा: अतिक्रमण से बाधित हुई जल निकासी, हल्की बारिश में भी सड़क पर भर रहा पानी

Updated:
विज्ञापन
ब्रह्मपुरा में घोघरडीहा फुलपरास मुख्य सड़क पर जमा बारिश का पानी | Prabhat Khabar Network

घोघरडीहा फुलपरास मुख्य सड़क पर जमा बारिश का पानी | Prabhat Khabar Network

ब्रह्मपुरा गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है. हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी जमा हो रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने और जल निकासी सुचारू करने की मांग की है.

विज्ञापन

Ghoghardiha News: प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव स्थित घोघरडीहा-फुलपरास मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. स्थिति यह है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से बाधित हुई जल निकासी

पूर्व उपमुखिया कन्हैया प्रसाद, रंजन कुमार सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रह्मपुरा नर्सिंग कॉलेज के निकट से लेकर डेवढ़ सीमा तक करीब डेढ़ किलोमीटर का क्षेत्र घनी आबादी वाला है. इस पूरे मार्ग में सड़क के दोनों ओर वर्षा जल निकासी के लिए उपलब्ध सरकारी भूमि पर मिट्टी भरकर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके कारण बारिश का पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है और पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है.

स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में लंबे समय तक सड़क पर पानी जमा रहने से पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लगातार जलजमाव से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बढ़ गई है.

बीमारियों का भी बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है.

उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों और जल निकासी मार्ग को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो मानसून के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन