मधुबनी: आरके कॉलेज के बीएड विभाग में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरके कॉलेज के बीएड विभाग ने सत्र 2026-2028 के नव-नामांकित छात्रों के लिए एक इंडक्शन मीट का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पाठ्यक्रम, कॉलेज की परंपराओं और शिक्षण पेशे की जिम्मेदारियों से परिचित कराना था.

विज्ञापन

Madhubani News: आरके कॉलेज के बीएड विभाग में सत्र 2026-2028 के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम, महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं और शिक्षण पेशे की जिम्मेदारियों से परिचित कराना था.

विज्ञापन

शिक्षा के महत्व और बीएड पाठ्यक्रम पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई. डॉ. जावेद अहमद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीएड पाठ्यक्रम की भूमिका और उसके व्यावसायिक महत्व की जानकारी दी.

प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मंडल ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित और लक्ष्य-केंद्रित बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षण पेशे के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है.

अनुशासन और ड्रेस कोड के पालन पर दिया गया जोर

विभागाध्यक्ष डॉ. मृणाल कुमार झा ने कहा कि बीएड एक रोजगारपरक पाठ्यक्रम है और निरंतर मेहनत एवं समर्पण से इसमें उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है. वहीं डॉ. रवींद्र कुमार सिंह और डॉ. शहजाद मंजर ने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं ड्रेस कोड का पालन करने की अपील करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

शिक्षकों ने साझा किए अपने विचार

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता भारती ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रूबी कुमारी ने दिया. इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. प्रमोद प्रकाश, डॉ. मनीष कुमार झा, डॉ. विजय शंकर, डॉ. कुंवर बहादुर यादव, डॉ. पल्लवी कुमारी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे.

कार्यक्रम में प्रभात कुमार, उमेश कुमार सिंह, आनंद कुमार, बैद्यनाथ राउत, तरन्नुम तथा सत्र 2026-2028 के सभी नव-नामांकित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन