डिजिटल बिहार की ओर कदम, विधायक माधव आनंद ने की पंडौल में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के डिजिटल विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. विधायक माधव आनंद ने कामेश्वर उच्च विद्यालय, पंडौल में एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा की है. यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा का लाभ प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Madhubani Digital Library: बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति के अध्यक्ष सह मधुबनी विधायक माधव आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रेरणादायी पहल के अनुरूप मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया है कि कामेश्वर उच्च विद्यालय पंडौल में एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी.

विज्ञापन

प्रतियोगी छात्रों और शोधार्थियों के लिए बनेगी ज्ञान का केंद्र

विधायक ने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों तथा शिक्षकों के लिए आधुनिक अध्ययन संसाधनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी. यहाँ ई-लर्निंग, डिजिटल पुस्तकें, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा.

शिक्षा और तकनीक का समन्वय ही भविष्य की आवश्यकता

विधायक माधव आनंद ने कहा कि शिक्षा और तकनीक का समन्वय ही भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है. हमारा उद्देश्य है कि मधुबनी का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से समझौता न करे. यह पहल युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ 'डिजिटल बिहार' के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. कामेश्वर उच्च विद्यालय में स्थापित होने वाली यह लाइब्रेरी ज्ञान और नवाचार का प्रेरणादायी केंद्र साबित होगी.

ये भी पढ़ें: झंझारपुर: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे की तैयारी शुरू


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन