झंझारपुर: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे की तैयारी शुरू
बैठक में न्यायिक पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
झंझारपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. यह लंबित मामलों के निपटारे का एक सुनहरा अवसर है, जिसमें विभिन्न अनुमंडलों के बैंक, बिजली और दीवानी मामलों का समाधान किया जाएगा.
Jhanjharpur Lok Adalat: वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे का सुनहरा अवसर एक बार फिर लोगों को मिलने जा रहा है. झंझारपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा. लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एडीजे-1 सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संपन्न हुई.
एडीजे-1 ने कहा- सरल और सुलभ न्याय का बेहतरीन माध्यम
बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए एडीजे-1 सुशील कुमार दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय को आम लोगों तक सरल, सस्ता और शीघ्र पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत से संबंधित सभी पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजा जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन हो सके.
तीन अनुमंडलों के बैंक, बिजली व दीवानी मामलों का होगा समाधान
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में झंझारपुर, जयनगर और फुलपरास अनुमंडल के दीवानी, आपराधिक, बैंक ऋण, बिजली, वन, नापतौल तथा दूरसंचार विभाग से जुड़े सुलह योग्य मुकदमों का निपटारा किया जाएगा. बैठक में एसीजेएम राजू कुमार, शिखा कुमारी, एसडीजेएम आनंद राज, जेएम नफीस कमरान समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: नीट पेपर लीक और लाठी चार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, निकाला जोरदार आक्रोश मार्च
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए