संकट मोचन हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में रोष
बाबूबरही थाना क्षेत्र के सतघरा गांव स्थित बजरंगबली के सर से चोरों ने मुकुट किया गायब | Prabhat Khabar Network
बाबूबरही प्रखंड के संकट मोचन हनुमान मंदिर से बुधवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर भगवान हनुमान की प्रतिमा से करीब 50 ग्राम का चांदी का मुकुट चुरा लिया. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
Babubarhi Temple Theft: बाबूबरही प्रखंड की सतघरा पंचायत भवन के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुरा लिया. चोरों ने मुख्य द्वार समेत मंदिर के दोनों गेटों का ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया.
20 साल पहले मन्नत पूरी होने पर महिला ने चढ़ाया था मुकुट
मंदिर के पुजारी पंडित नवीन झा ने बताया कि वे बुधवार शाम आरती के बाद ताला लगाकर घर गए थे. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने ताला टूटा देखा और मुकुट गायब पाया. ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व स्थापित इस प्रतिमा पर गांव की एक बुजुर्ग महिला ने मन्नत पूरी होने पर कोलकाता से मुकुट मंगाकर अर्पित किया था. चोरी हुए मुकुट का वजन करीब 50 ग्राम और अनुमानित मूल्य 1.25 लाख रुपये बताया जा रहा है.
पुलिस ने शुरू की वैज्ञानिक जांच, जल्द खुलासे का दावा
घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने चोरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. सूचना मिलने पर पहुंचे बाबूबरही थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वैज्ञानिक पद्धति से मामले का खुलासा कर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए