मधुबनी में सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करते | Prabhat Khabar Network
मधुबनी में एक दिल दहला देने वाली घटना में, सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
मधुबनी: अंधरामठ थाना क्षेत्र के भुतहा-कुनौली सड़क पर बाजूबंद पाची नदी पुलिया के समीप रविवार को अज्ञात यात्री बस की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के बाजूबंद गांव निवासी देवन पंडित की पत्नी समुद्री देवी (62) के रूप में हुई है.
सड़क पार करने के दौरान बस ने मारी ठोकर
मिली जानकारी के अनुसार समुद्री देवी अपने घर से निकलकर सड़क किनारे भैंस चराने के लिए गयी थीं. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात यात्री बस ने उन्हें ठोकर मार दी. हादसे में उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. हादसे से आक्रोशित लोगों ने भुतहा-कुनौली सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीण दोषी बस चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
पुलिस ने समझाकर सड़क जाम कराया समाप्त
दुर्घटना की सूचना मिलने पर अंधरामठ थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद सड़क पर यातायात चालू कराया गया.
पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अंधरामठ थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मृतका समुद्री देवी के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
इधर, सड़क दुर्घटना में समुद्री देवी की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
यह भी पढ़ें
सकरी में 4654 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, राजस्थान नंबर का ट्रक और बिहार की बोलेरो पकड़ी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए