Madhubani News : विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को मिला सर्टिफिकेट ऑफ कंपटीशन अवार्ड

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 10:14 PM

विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता में पार्टिसिपेशन एवं सर्टिफिकेट ऑफ कंपटीशन अवार्ड मिला है.

विज्ञापन

Madhubani News : झंझारपुर. प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में भारत सरकार द्वारा आदेशित अटल इन्नोवेशन, नीति आयोग स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेषित ऑनलाइन प्रतियोगिता में पार्टिसिपेशन एवं सर्टिफिकेट ऑफ कंपटीशन अवार्ड मिला है. गाइडर निशा झा को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ एजूकेशन के तरफ से सभी को अवार्ड सर्टिफिकेट मिला. वर्ग आठवी के प्रिंस कुमार, अमन कुमार, आनंद कुमार, सावन कुमार एवं सातवीं से रानी कुमारी ने इसमें हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता में छात्रों ने गार्डर निशा झा के सानिध्य में विकसित भारत लोकल फॉर वोकल एवं समृद्ध भारत के ऊपर थीम रखा. समस्या तथा उसके समाधान प्रश्नों का हल ऑनलाइन किया. इस थीम पर प्रोजेक्ट भी बनाकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी प्रतिस्पर्धा व्यक्त किया. इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं, शिक्षिका निशा कुमारी को विद्यालय के प्रिंसिपल नारायण झा एवं निदेशक डॉक्टर मनोज कुमार झा के हाथों गवर्नमेंट ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ़ एजूकेशन के तरफ से सभी को अवार्ड सर्टिफिकेट दिया गया. निदेशक डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि आज का युग आप सभी युवाओं का है. आप सभी पूरी लगन एवं तन्मयता तथा मनोयोग से विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेते रहें और आप सभी आम आदमी से खास आदमी बनने के लिए आप इसी तरह अपना परचम देश – विदेश के क्षितिज पर नाम दर्ज कराए. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रत्नेश मिश्रा, प्रमोद कुमार, रानी कुमारी, सरिता कुमारी, मंजू कुमारी, किरण कुमारी, बबली कुमारी ,बबिता कुमारी, किशोर कुमार, नारायण झा, आयुषी वर्मा, सभीहा तबस्सुम, शुभंकर झा भी सभी को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन